Cultural Samvaad| Indian Culture and Heritage
Mahabharata Anushasana Parva
 

यथा धेनुसहस्रेषु वत्सो विन्दति मातरम् |
एवं पूर्वकृतं कर्म कर्तारमनुगच्छति ||७.२२||

 
जैसे बछड़ा हज़ारों गायों में भी अपनी माँ को ढूँढ़ लेता है, वैसे ही पहले का किया हुआ कर्म भी कर्ता को पहचान कर उसका जन्म-जन्मांतर तक अनुसरण करता है| ७.२२|

The young calf is able to recognise its mother from among thousands of cows. In the same way, past actions or karma recognise the actual doer and follow her/him through all births.
 

अचोद्यमानानि यथा पुष्पाणि च फलानि च |
स्वकालं नातिवर्तन्ते तथा कर्म पुराकृतम् ||७.२३||

  जैसे फल और फूल बिना किसी प्रेरणा के भी अपने समय का उल्लंघन नहीं करते हैं और निर्धारित समय पर ही फलते-फूलते हैं, वैसे ही पहले का किया हुआ कर्म, सही समय पर ही फल देता है| ७.२३|

Flowers and fruits never miss their proper season notwithstanding visible external influences. In the same way, past actions (karma) performed in a previous birth deliver fruits only at the  proper time. 7.23

Comment

These two shlokas uttered by Bhishma Pitamaha (the grand sire) in the 7th chapter of the Anushasana Parva of the Mahabharata, speak volumes of the importance of karma and its fruits in Indian culture and tradition. They remind the reader or listener that one cannot escape the consequences of her or his actions (karma). It is also impossible to hasten the fruits of one’s actions and one has to patiently wait for the appointed time and continue to discharge one’s rightful karma. Read them with the famous shloka of the Bhagavad Gita (2.47) on karma and its fruits.

टिप्पणी

महाभारत के अनुशासन पर्व के सातवें अध्याय में भीष्म पितामह द्वारा उच्चारित उपरोक्त दो श्लोक भारतीय संस्कृति में कर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हैं|  वे पाठक को याद दिलाते हैं की कोई भी प्राणी अपने कर्म के परिणाम से नहीं बच सकता है। कर्म के फल का समय भी निर्धारित होता है और हम केवल धैर्यपूर्वक, धर्मानुसार कर्म करते हुए,  नियत समय की प्रतीक्षा ही कर सकते है। इन श्लोकों को भगवद्गीता (2.47) के प्रसिद्ध श्लोक के साथ पढ़ें|    
महाभारत – Mahabharata

Explore Our Popular Articles on Indian Culture and Heritage