Cultural Samvaad| Indian Culture and Heritage

महावीर स्वामी का जीवन परिचय | २४वें तीर्थंकर | जैन धर्म के प्रवर्तक

Join Cultural Samvaad’s WhatsApp Community

चक्रवर्ती महावीर स्वामी भारत की आध्यात्मिक भूमि पर अवतरित होने वाले, एक अमूल्य, दैवीय रत्न थे  जिन्होंने अहिंसा के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व पर विजय प्राप्त की थी|  जैन धर्म के अनुसार वे हमारे काल के २४ तीर्थंकरों में अंतिम तीर्थंकर भी थे। ऐतिहासिक रूप से, उनका काल छठी  शताब्दी बी. सी.  ई.  में निर्धारित किया गया  है| इन शताब्दियों में भारत  के अनगिनत विद्वान शाश्वत सत्य की खोज में संलग्न थे| वर्धमान महावीर के जीवन की कथा आम तौर पर पञ्च कल्याणक के संदर्भ में सुनाई जाती है। जैन धर्म के दो प्रमुख मतों- दिगम्बर और श्वेताम्बर की मान्यताओं के अनुसार, पारम्परिक रूप से उनकी जीवनी के दो संस्करण प्रचलित हैं|

Mahavir Swami - Founder of Jainism

गर्भ कल्याणक

श्वेताम्बर मत के अनुसार सर्वप्रथम, एक धर्मपरायण ब्राह्मण स्त्री देवानंदा, ने महावीर को गर्भ में धारण किया था| उस समय उन्होंने १४ अद्भुत स्वप्न देखे थे। किन्ही कारणों  से, शक्र यानि इन्द्र ने अपने सेनापति को आदेश दिया कि वे गर्भपरिवर्तन कर,  महावीर के भ्रूण को इक्ष्वाकु वंश के क्षत्रिय राजा सिद्धार्थ की पत्नी त्रिशला के गर्भ में स्थापित कर दें। जब वर्धमान के भ्रूण को त्रिशला ने धारण किया तो उन्होंने भी वही १४ अद्भुत स्वप्न देखे, जो देवानंदा ने देखे थे। दिगम्बर मत के अनुसार, महावीर स्वामी माता त्रिशला के गर्भ में ही अवतरित हुए थे| उस समय उन्होंने १६ दिव्य स्वप्न देखे थे, जो महावीर के आने का शुभ संकेत थे| विद्वानों ने उन स्वप्नों की व्याख्या कर भविष्यवाणी की कि वीरों में वीर, महावीर के आगमन का समय आ गया था|

Birth of Mahavira Swami - Kalpasutra Painting

जन्म कल्याणक

वर्धमान महावीर का जन्म वैशाली गणतंत्र में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को हुआ था। आज भी इस शुभ दिन पर महावीर जयन्ती का पर्व मनाया जाता है| कहा जाता है कि असंख्य देवी-देवताओं ने तीर्थंकर के आगमन का उत्सव धूम-धाम से मनाया था और शक्र, आदि दैवीय शक्तियों ने उनके अलौकिक जन्माभिषेक में भाग लिया था।

दीक्षा कल्याणक

बचपन से ही, महावीर का मन वैराग्य की भावना से ओत प्रोत था| अपनी समस्त भौतिक संपत्ति दान कर, एक वर्ष से अधिक समय तक उन्होंने संन्यास लेने की तैयारी की । तदनन्तर ३० वर्ष की आयु में, मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी को, महावीर स्वामी ने चंद्रप्रभा नामक एक दिव्य पालकी में बैठकर, तपोवन के लिए प्रस्थान किया| अपने राजसी वस्त्र- आभूषण  त्यागकर,  अपने केश को पाँच मुट्ठी में तोड़कर, वे निर्ग्रंथ हो गये| दीक्षा लेने के बाद, वर्धमान महावीर ने अगले १२ वर्षों तक कठोर तपस्या की | उन १२ वर्षों में उन्होंने असंख्य असह्य कष्ट एवं घोरातिघोर वेदनाएं सहन करीं परंतु अपने पथ पर अडिग रहे।

Mahavira Swami Takes Diksha - Kalpasutra Painting

केवल ज्ञान कल्याणक

४३ वर्ष की आयु में महावीर ने ऋजुबालिका नदी के तट पर एक शाल वृक्ष के नीचे केवल ज्ञान प्राप्त किया| तत्पश्चात, इंद्रादि देवताओं द्वारा निर्मित, दिव्य एवं सुसज्जित समवसरण में देवों, मनुष्यों और पशुओं सहित, सभी प्राणियों को उन्होंने अपना प्रथम उपदेश (देशना) दिया। अगले ३० वर्षों तक, भगवान महावीर ने मानव मात्र के कल्याण हेतु अनेक स्थानों पर विहार किया| उनके द्वारा प्रतिपादित रत्नत्रय – सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र या आचरण के योग से ही हम मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर होते हैं|

मोक्ष कल्याणक

भगवान महावीर ७२ वर्ष की आयु में कार्तिक कृष्ण अमावस्या को बिहार के पावापुरी में कर्मचक्र के बंधनों से मुक्त हो गये और उन्होंने मोक्ष (निर्वाण) प्राप्त किया।   जैन मतानुसार उनकी सिद्ध आत्मा ब्रह्माण्ड के शीर्षस्थ स्थान, सिद्धशिला के परे विराजमान है| महावीर स्वामी के द्वारा प्रतिपादित चिरकालीन सिद्धान्त, अहिंसा का उनका दिव्य संदेश और उनकी सर्वत्र व्याप्त आध्यात्मिक ज्योति, अनंतकाल तक, इस विश्व को प्रकाशमय करती रहेगी|

Story of Mahavira Swami’s Life in English

Garima Chaudhry Hiranya Citi Tata Topper

Garima Chaudhry

Garima Chaudhry is the Founder and Editor of Cultural Samvaad and Founder and Managing Partner of Hiranya Growth Partners LLP, a boutique consulting and content advisory firm based in Mumbai.

A scholar-practitioner with deep roots in Indic Studies, Garima has been a visiting faculty member for over a decade at Mumbai University and KJ Somaiya Institute of Dharma Studies, among other institutions. She has taught diploma, graduate and post-graduate courses in Development of Religious Thought in India, Hindu Thought, Bhartiya Purakatha, Buddhism and Comparative Mythology. She regularly conducts immersive workshops on India's dharmic traditions, civilisational heritage, enduring values, stories and symbols for diverse cohorts across institutions and organisations.

Garima brings over 25 years of leadership experience across financial services, digital payments, eCommerce, education and media. She began her career as a TAS Officer with the Tata Group, working across functions and sectors including FMCG and Power. At Citibank, she held progressive leadership roles culminating as Head of Strategy, Citi South Asia — working with the CEO, South Asia and Asia Pacific office on near and long-term strategic initiatives. Garima earlier led the business team for Digital Marketing, ePayments and eCommerce across India, building one of the country's early digital payment platforms. As Director at Capital18 (Network18), she led investment transactions and managed portfolio companies across focus sectors. She also served as CEO of GreyCells18 (Topperlearning and Topper TV), where she turned around and scaled the company to a 150-member team and built one of India's foremost supplementary education platforms.

Garima holds an MBA from XLRI Jamshedpur and a Bachelor's degree in Economics and Statistics from DAV College, Kanpur.Her scholarly interest in India's ancient संस्कृति — culture — and her conviction that a native idiom rooted in India's own ethos is essential to equitable growth and sustainable change, is the founding impulse behind Cultural Samvaad.

Add comment